Report by : Santram Pandey
Published at :
मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। कायस्थ कल्याण समिति महिला शाखा द्वारा मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ लोहिया पार्क पॉलिटेक्निक चौराहा पर   किया गया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ0 अशोक अस्थाना द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया । समिति के पदाधिकारियों ने सभी जनता जागरूकता हेतु पेन वितरित कर  7 मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । पूरे पार्क में जागरूकता हेतु स्लोगन, नारे से गूंज उठा इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 18 वर्ष की नए वोटर ने पूरे उत्साह के साथ 7 मार्च को मतदान करने का वादा किया। समिति की महिला अध्यक्ष मधुलिका अस्थाना ने हम सबसे शिक्षित समाज के लोग हैं और मतदान के लिए लोगों प्रेरित करना हमारी समिति का मुख्य उद्देश्य है समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने कहा मत करना हमारा अधिकार है। पूरे जोश और होश के साथ मतदान करना चाहिए। महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष पिंकी  श्रीवास्तव ने सभी नौजवानों को 7 मार्च को पूरे परिवार के साथ मतदान करने की कसम दिलाई। महासचिव रोली श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ,नूपुर श्रीवास्तव, डॉ आकांक्षा  ने लोगों को मताधिकार का महत्व समझाया। इस अवसर पर समिति की संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ,दयाल सरन, नीलमणि श्रीवास्तव प्रबंधक, राजेश किशोर ,डॉ0 राम मोहन अस्थाना , उषा अस्थाना,डॉ0 अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ0 आकांक्षा,मनीष श्रीवास्तव पत्रकार, अंशु श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›