Report by : Pratima Shukla
Published at :
बछवाड़ा में मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों नें खोला मोर्चा बछवाड़ा में मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों नें खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश यादव, बेगूसराय।

बछवाड़ा के प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत राज रानी एक के मुखिया के खिलाफ उप मुखिया के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों नें मोर्चा खोल दिया है। पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार नें बताया कि पंचायत मुख्यालय पर सम्पन्न हुए गणतंत्र दिवस समारोह में वार्ड सदस्यों को पुरी तरह अलग रखा गया है।

समारोह से पुर्व वार्ड सदस्यों को किसी तरह की कोई सुचना मुखिया जगतारिणी देवी अथवा उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा नहीं दी गयी है। जबकि इसके पुर्व के मुखिया मीना देवी के द्वारा टेलीफोनिक सुचना के साथ-साथ आमंत्रण पत्र भी भेजा जाता था। वहीं वर्तमान मुखिया के वार्ड सदस्यों का बायकॉट किया जाता है।

बछवाड़ा में मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों नें खोला मोर्चाबछवाड़ा में मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों नें खोला मोर्चा

मुखिया के कार्य शैली से छूब्ध वार्ड सदस्यों नें बताया कि अपने चहेते एक-दो वार्ड सदस्य को छोड़ कर किसी भी सदस्यों गणतंत्र दिवस समारोह से बायकॉट कर मुखिया के द्वारा हमलोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

राष्ट्र एवं संविधान के सम्मान में हमलोग निकटतम विद्यालय व सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज के निचे खड़े हुए। मगर हमलोगों वहां से महरूम रखा गया, जहां हमलोगों का प्रथम अधिकार है। उपेक्षित महसूस कर रहे वार्ड सदस्य मंजू देवी, ममता देवी, अमरनाथ पासवान, भोला पासवान, विनीता देवी, धर्मशीला देवी, मुकेश कुमार राय, राजेश ठाकुर, टुन्नी देवी आदि नें मुखिया के कार्य शैली पर रोष प्रकट किया है।

https://eradioindia.com/about-eradio-india/
Apex Superficiality Hospital Jaunpur Uttar Pradesh
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›