
राजगीर। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने आज कहा कि उनके पास बिहार के विकास का विजन है और बिहारवासियों के सहयोग से नया बिहार बनेगा।
श्री यादव ने शनिवार को नालंदा जिले के एकंगरसराय में जनविश्वास यात्रा के दौरान कहा कि उनके पास बिहार के विकास का विजन है और बिहार के लोगों के सहयोग से नया बिहार बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के लोगों से हाईजैक हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ना विचारधारा, ना सिद्धांत और ना ही नैतिकता बची है।