Report by : Neha Singh
Published at :
दरभंगा में एकबार फिर खिलेगा कमल? या हवा है कुछ और
विज्ञापन
विज्ञापन

दरभंगा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोपाल जी ठाकुर का राजनीतिक सफर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था। बाद में उन्हें पार्टी ने उनके कार्यो को देखते हुए पंचायत अध्यक्ष फिर मण्डल अध्यक्ष उसके बाद भाजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया। फिर गोपाल जी ठाकुर पहली बार भाजपा के टिकट पर 2010 में बेनीपुर विधानसभा का चुनाव जीते थे। लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गोपाल जी ठाकुर भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे जिसका इनाम उन्हें भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा का टिकट देकर उन्हें चुनाव लड़वाया। उन्होंने उस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दीकी को हराकर लोकसभा पहुँचे थे।

विदित हो कि राष्ट्रीय जनता दल ने भी दरभंगा लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा करते हुए अब्दुल बारी सिद्धिकी के जगह पूर्व मंत्री ललित कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि इस बार का लोकसभा चुनाव में भी पिछले बार से अधिक मतों से चुनाव जीत सकते हैं भाजपा के गोपाल जी ठाकुर। दरभंगा के स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके कार्यकाल में दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई जहाज़ से सफ़र करने का मौका मिला , सुपर स्पेशलिस्ट और आईटी पार्क लगभग बनकर तैयार है, मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय दर्जा मिला। गोपाल जी ठाकुर के वजह से जाम से मुक्ति के लिए रेलवे ओवरब्रिज और एम्स निर्माण कार्य की भी उम्मीद बनी हुई है। दरभंगा के लोगों ने भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के द्वारा किया गए कार्यों को सराहा। बता दें कि गोपाल जी ठाकुर 2019 के लोकसभा चुनाव में दरभंगा लोकसभा सीट से 2,67,979 वोटों के अंतर से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›