नई दिल्ली। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुचाने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। संजय सिंह आज दिल्ली से 33 दिहाड़ी मजदूरों को शाम 4 बजे हवाई जहाज के जरिये पटना ले जा रहे हैं।
संजय सिंह ने इन मजदूरों को ले जाने की व्यवस्था बतौर सांसद के रुप मे एक साल में मिलने वाले 34 टिकटों का इस्तेमाल कर किया है। संजय सिंह खुद इन प्रवासी मजदूरों के साथ पटना जा रहे हैं।
संजय सिंह के इस पहल की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि संजय सिंह की इस अनूठी पहल से हम सबको प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा है कि जिनको भगवान ने साधन दिये हैं, उन साधनों का इस्तेमाल दूसरों की सेवा के लिये करें। उन्होंने आगे लिखा है कि संजय सिंह को इस काम के लिये बधाई।