Report by : News Desk
Published at :
Stampede at New Delhi Railway Station, 18 dead Stampede at New Delhi Railway Station, 18 dead
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की भीड़ के चलते भगदड़ मचने से 18 की मौत हो गई है. हादसे में करीब 25 लोग घायल हैं जिनका एलण्नजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रेलवे बोर्ड ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

शनिवार रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ ऐसी थी कि लोगों का सांस ले पाना तक दूभर था। कई लोग पैनिक होने लगे। सफोकेशन से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि एक नई ट्रेन के अनाउंसमेंट से ये भगदड़ मची। मौके पर हालात काफी नाजुक है। घायलों को दिल्ली के एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Stampede at New Delhi Railway Station, 18 dead
Stampede at New Delhi Railway Station, 18 dead

महाकुंभ की भीड़ थी

घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए इकट्‌ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जाने के लिए शाम 3 बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।रात साढ़े 8 बजे तक 3 प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं। इनके लेट होने से भीड़ खत्म नहीं हुई बल्कि बनी रही। इसी बीच भगदड़ मच गई। घटना के बाद रेल मंत्र अश्विनी वैष्णव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और एलजी वीके सक्सेना घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

प्रयागराज में ड्यूटी करने गए थे RPF जवान

बताया जाता है रेलवे स्टेशन पर हादसे के वक्त आरपीएफ जवानों की संख्या काफी कम थी। अधिकांश जवानों की ड्यूटी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी। इधर भीड़ बढ़ी और मैनेज नहीं हो पाने के कारण हादसा हो गया।

Stampede at New Delhi Railway Station, 18 dead
Stampede at New Delhi Railway Station, 18 dead

रेलवे स्टेशन पर 1981 से कुली का काम कर रहे सुगन लाल मीणा ने आज तक से बातचीत में बताया कि इतनी भीड़ कभी नहीं देखी थी। प्लेटफॉर्म बदलने के अनाउंसमेंट के बाद भगदड़ मची और लोग एक दूसरे पर चढ़ते चले गए। इतनी लाशे देखी कि अब खाना तक नहीं खाया जा रहा है। मैंने अपने साथियों के साथ 15 लाशें निकालीं और एंबुलेंस में रखा।

मरने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान

रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा हुई है।


बोलेरो- बस टक्कर में 10 मरे

दूसरी ओर प्रयागराज जाते समय एक बोलेरो और बस में टक्कर हो गई जिसमें 10 लोग मर गए। घटना शुक्रवार रात पूरा गांव थाना मेजा अंतर्गत हुई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›