E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

download 9
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी बदले

यूपी में आठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं, कुशीनगर और फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। जहां आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। तो वहीं आईपीएस धवल जायसवाल को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस अभिषेक यादव को प्रयागराज रेलवे में पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। इसी तरह आईपीएस उदय शंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस शुभम पटेल को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। आईपीएस श्रद्घा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। आईपीएस विवेक चंद्र यादव को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।