Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। गायन के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले प्रख्यात कलाकार रामशंकर जी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में कार्यरत रामशंकर जी के गायन में वो चुम्बकीय आकर्षण विद्यमान है कि श्रोता खुद-ब-खुद खिंचे चले आते हैं। गायन में ही उनके पुत्र प्रणव शंकर ने भी इसी परम्परा को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। मेरठ के द अध्ययन स्कूल में आयोजित एक ऑनलाइन कम्पटीशन में प्रणव ने प्रथम स्थान हासिल कर छोटी सी उम्र में सभी को चौंका दिया। 
दरअसल द अध्ययन स्कूल द्वारा टैलेंट हन्ट सेशन-2 का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। इसमें कॉमिक और सिंगिंग के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को अभिनेता शेखर सुमन ने उत्सावर्धन् किया और विजेताओं की घोषणा की। गायन में जूनियर वर्ग में प्रणव शंकर व सीनियर वर्ग में नितेश रहे। इसके अलावा हास्य के क्षेत्र में माही व प्राची मित्तल, कविता में अनुज ने सफलता हासिल की। प्रत्येक विजेताओं को स्कूल की ओर से दस हजार रूपये का इनाम दिया जायेगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›