Report by : Santram Pandey
Published at :
अखिलेश को अपनी पार्टी का नाम बदलकर एके-47 वाली पार्टी रख देना चाहिए-केशव
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इसौली व सदर जयसिंहपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने बंधुआकला के सगरा मैदान में ओमप्रकाश पांडे बजरंगी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बल पर ही पूरे यूपी में कमल खिलाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा यहां पर प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य और आप सभी हैं। डिप्टी सीएम ने कहा सपा बसपा कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है। 10 मार्च के बाद साइकिल सैफई से बंगाल की खाड़ी चली जायेगी। पंजे वाले अपनी नानी के घर चले जायेंगे। अभी हमारी सरकार का ट्रेलर है पूरी पिक्चर अभी बाकी है। डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश ने गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देकर प्रदेश का माहौल खराब किया और इनके गुंडों ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया। उन्होंने कहा 2017 से 2022 तक बड़े गुंडों व माफियाओं पर कार्यवाही हुई। 10 मार्च के बाद गांव-गांव में इनके गुर्गों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने अखिलेश यादव के बुलडोजर वाली भाजपा सरकार के जवाब में कहा कि उन्हें अपने पार्टी का नाम समाजवादी पार्टी से बदलकर एके-47 वाली पार्टी रख देनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा जो बचा हुआ समय है वह आप कमल खिलाने में लगा दीजिए। यूपी में हम फिर से 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। जो गुंडागर्दी खत्म हो गई है उसे अब कोई वापस नहीं लाना चाहता है। आप कमल का फूल का बटन दबाकर गुंडों पर लगाम लगाने का काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा पूरे यूपी में एक नारा लग रहा है 100 में 60 प्रतिशत हमारा है, 40 में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। साइकिल का बटन दबाकर कोई अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडो को जन्म देने का काम नहीं करेगा। केशव ने कहा कि बाकी सब कुछ जाओ भूल याद रखो सिर्फ कमल का फूल। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने तमाम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया है। फिर सरकार बनने पर गरीब को घर दिया जाएगा। पहले चुनाव में मुद्दा होता था कि बिजली आती है कि नहीं, इस चुनाव में मुद्दा है कि बिजली जाती नहीं। पहले ट्रांसफार्मर जलने पर कई दिन तक वह नहीं बदलता था। अब 48 घंटे भी हो जाए तो लखनऊ में हम लोगों के पास फोन आ जाता है। यह जागरुकता है। केशव मौर्य ने कहा कि आप पर जो भी वोट के लिए दबाव बनाता है उनका नाम जरूर लिखकर रखिएगा। आचार संहिता के बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि दस पुस्तों तक गुंडई करना भूल जाएगा। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दोनों सभाओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने ढाई-तीन साल में किए गए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा मुझे व योगी मोदी को मजबूत करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों का जीतना जरूरी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›