Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
अमनौर बलहा इलेवन ने नंदन कैतुका को 70 रनों से हरा कप पर जमाया कब्जा
प्रखण्ड के अमनौर कल्याण पंचायत स्थित खोड़ी पाकर गोविंद गांव के कीड़ा मैदान में स्व पलक सिंह चैम्पियन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। खेल का विधिवत उद्घाटन पूर्व जदयू विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ हुआ। खेल आगाज अमनौर इलेवन बलहा बनाम एनसीसी नन्दन कैतुका के बीच हुआ। बलहा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाये। इसके जबाब में एनसीसी नंदन कैतुका के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 12 ओवर में 93 रन बनाकर ढ़ेर हो गए। जिससे बलहा इलेवन के खिलाड़ी ने 70 रन से जितने में कामयाब हुए।
खेल का मैन ऑफ द मैच से गुड्डू कुमार को नवाजा गया। जिन्होंने 50 रन बनाया। जीते खिलाड़ियों को कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कृष्णा कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह कहा कि खेल में खिलाड़ी जीतने के उद्देश्य से खेलते है। खेल से समाज में एकरूपता आती है। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी का साथ मिला तो समय पर जरूर अमनौर में स्टेडियम बनाने का काम करूंगा। मौके पर प्रो. देवेन्द्र प्रसाद सिंह,मुखिया सुशील सिंह, जदयू अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा,सीताराम सिंह,धूपनारायन सिंह,मुनचुन सिंह, आनन्द राय, गौरव कुमार, चंद्रश्याम कुमार, सोनू, राजा, गुड्डू, अमन सैकड़ों दर्शक मौजूद थे। खेल का आयोजन धीरज कुमार सिंह ने किया था।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›