Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन 12 सीरीज में हाई-एंड लेंस कैमरा फीचर आयेगा

सैन फ्रांसिस्को। एप्पल कंपनी अपने आगामी आईफोन 12 सीरीज में हाई-एंड लेंस कैमरा फीचर के साथ आ सकती है। मैकरुमर्स के रिपोर्ट के मुताबित, मशहूर विश्लेषक मिंग-ची कूओ के अनुसार, एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर लार्गन कथित तौर पर जुलाई में नए आईफोन के लिए कैमरा लेंस के शिपमेंट की शुरुआत करेगा।

2020 की दूसरी छमाही के लिए लार्गन के अनुमानित उत्पादन विंडो को चार से छह सप्ताह की देरी हो सकती है। कुओ ने देरी होने का कोई उल्लेख नहीं किया है, लेकिन वैश्विक महामारी इसकी वजह हो सकती है।

आईफोन 12 सीरीज वैसे तो, सितंबर में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन अब इसे नवंबर में लॉन्च होने की संभावना है। आईफोन 12 हाई-एंड 6.7 और 6.1 इंच के साथ ट्रिपल कैमरा में आ सकता है। डिवाइस में लोवर इंड 5.4 और 6.1 इंच के साथ डबल लेंस के साथ आने की संभावना है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›