Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
आधारशिला द स्कूल चांदपुर में छात्रों की सफलता पर प्रबंधन ने दी बधाई
  • जितेंद्र कुमार जीतू, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। चांदपुर शहर में सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। इस बार भी सीबीएसई बोर्ड का बंपर रिजल्ट हुआ। कोरोना काल के बीच अंकों की जमकर बारिश हुई है।

बेटों के मुकाबले बेटियों ने अच्छे अंक हासिल कर नाम रोशन किया। वही, आधारशिला द स्कूल चांदपुर के आलोक कुमार ने बायोलॉजी में 94 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन क़िया। विद्यालय का परिक्षफल 98 प्रतिशत रहा। 
आलोक कुमार ने बायो ग्रुप में 94 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, अनुज कुमार ने पीसीएम ग्रुप में 93.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, अरीबा सिद्दीकी ने बायो ग्रुप में 93.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बायो ग्रुप में आलोक कुमार ने 94 प्रतिशत, अरीबा सिद्दीकी ने 93.2 प्रतिशत, दिव्यांशु चिकारा ने 87 प्रतिशत, पीसीएम ग्रुप में अनुज कुमार ने 93.4 प्रतिशत, सोनिया तंवर ने 90.6 प्रतिशत, गौरव चौधरी ने 89.8 प्रतिशत, कामर्स ग्रुप में रिद्धी शर्मा ने 90.2 प्रतिशत, गुरजस कौर होरा ने 89.2 प्रतिशत, शिवांश अग्रवाल 87.4 प्रतिशत, कला वर्ग में याक्षी ने 86 प्रतिशत, क्षमा ने 81.2 प्रतिशत, दीपांशी चौधरी ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

छात्र-छात्राओं को दी बधाई

विद्यालय प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा, उप-प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, उप-प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने मिठाई खिलाकर सभी छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेपी पब्लिक स्कूल ने भी मारी बाजी

जेपी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शानदार रहा। साइंस वर्ग में फरिहा मुशाहिद ने 91.4 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। और कोमर्स वर्ग में कैफ़िया चौधरी ने 80.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक रॉकी गुप्ता ने उत्तीर्ण छात्र-छत्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›