Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ (NDTV): संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए हिसंक प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार की गईं कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जाफर ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई है. उन्होंने कहा, ‘पुलिसवालों ने उनके पेट में लात मारी और पाकिस्तान जाने के लिए कहा.’ बता दें, लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए हिसंक प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी और कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जाफर को मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने शनिवार को उन्हें जमानत दी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण उनकी जेल से रिहाई नहीं हो सकी थी.

CAA Protest: गिरफ्तार की गई कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जाफर का आरोप- पुलिस वालों ने पेट में मारी लात, पाकिस्तान जाने को कहा

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे वे जेल से रिहा हो गये. उन्होंने बताया, मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों को लेने जेल गया था. हमारी पार्टी संशोधित नागरिकता विधेयक के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता का विरोध करती है.’ सदफ को 19 दिसंबर को और दारापुरी को 20 दिसंबर को गिरफतार किया गया था.

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी एस.आर. दारापुरी और पार्टी नेता सदफ जाफर के जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को कहा कि योगी सरकार ने निर्दोष और भीमराव आंबेडकर की विरासत को आगे बढ़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार करके अपनी सोच दिखाई है.

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›