Report by : editor
Published at :
हमीरपुर में बेतवा नदी हादसे पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में बेतवा नदी हादसे पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
  • घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

जौनपुर। हमीरपुर में बेतवा नदी पर हुई दुखद दुर्घटना में हुई जनहानि पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हमीरपुर जनपद में बेतवा नदी पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि की घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
राज्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति उनकी गहन संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं पूरे समाज को व्यथित कर देती हैं और पीड़ित परिवारों की क्षति की भरपाई संभव नहीं है।
गिरीश चंद्र यादव ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि मृतकों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। राज्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›