• उत्तर प्रदेश
  • जौनपुर
  • सीएम योगी से मिले राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’

    IMG 20260601 WA0007
    Suresh kannojiya
    • सूचना आयोग की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों पर की चर्चा
    • शिष्टाचार भेंट के दौरान सूचना आयोग की गतिविधियों पर हुई चर्चा, राष्ट्रवादी चेतना पर आधारित गीत भी किया भेंट

    लखनऊ/ जौनपुर। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी तथा राष्ट्रवादी चेतना पर आधारित एक विशेष गीत भी भेंट किया।

    राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सूचना आयोग द्वारा पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आयोग के समक्ष आने वाले प्रकरणों के निस्तारण तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी भी साझा की।
    भेंट के दौरान वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय चेतना को समर्पित एक गीत मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए जनजागरण और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक विचारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
    वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रयासों की जानकारी साझा करने का अवसर मिला। प्रदेश में पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही राष्ट्रवादी चेतना पर आधारित एक गीत उन्हें भेंट कर अपना सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।”

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins