Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में शनिवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव घटाने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबल शांति पुरस्कार देने की मांग की गई है। जियो न्यूज के मुताबिक, सूचना मंत्री फवाद चौधरी द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि भारतीय नेतृत्व के युद्ध उन्माद और आक्रामकता के कारण दो परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव पैदा हुआ और वे दोनों देशों को युद्ध के कगार पर ले आया।
इमरान खान के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग किया पाक

प्रस्ताव में कहा गया है कि इमरान खान समझदारी के साथ हालात को शांति की ओर ले गए और इसलिए उन्हें नोबल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। शुक्रवार को ट्विटर पर हैशटैग नोबलपीसप्राइज फॉर इमरान खान सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा था। विभिन्न संघर्षो पर एशिया क्षेत्र (पाकिस्तान-भारत, अफगानिस्तान-अमेरिका, मध्य पूर्व) में संवादों और उनके शांति प्रयासों के लिए इमरान खान को 2020 का नोबल शांति पुरस्कार देने हेतु नॉर्वे की नोबल समिति को एक ऑनलाइन याचिका भेजी गई है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›