Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की परीक्षा में यूपी में तीसरे नम्बर रहे सुलतानपुर के अतुल
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
सुलतानपुर। जनपद का नाम रौशन करते हुये विजेथुआ गांव के अतुल प्रताप पांडे ने असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित व इंटरव्यू परिणाम के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में सुलतानपुर का नाम पहुंचाने वाले अतुल को उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
इस सफलात के साथ अतुल की तैनाती अब उदय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज वाराणसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर होगी। हालाकि अतुल वर्तमान में राजकीय हाई स्कूल वाराणसी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। अतुल प्रताप के पिता जगन्नाथ प्रसाद पांडे अंबेडकरनगर में पीसीएस अधिकारी व माता उषा देवी पांडेय सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज कटसारी कादीपुर की प्रधानाचार्य  है। अतुल अपनी सफलता का श्रेय राष्ट्रपति पुरस्कृत अपने स्वर्गीय बाबूजी शिव शंकर पांडेय एवं सभी शुभेच्छु जनों को दिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›