Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को एकमा प्रखंड में साइकिल रैली निकाली गई। लोगों को स्वस्थ एवं फिट रहने का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई साइकिल रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल से साइकिल रैली को ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के निदेशक डॉ एस कुमार तथा बीजेपी नेता एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाशचंद्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुशील मिश्रा, बीडीओ डॉक्टर कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष,बीजेपी नेता बंटी अाेझा, चनचौरा के सरपंच मुकेश मिश्रा,आशीष पांडे, विशाल पांडे, विकी तिवारी, ज्योति सेंट्रल पब्लिक स्कूल के तमाम शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्र नेता विष्णु शरण तिवारी तथा नेहरू युवा केंद्र के रोहित कुमार पांडे साइकिल रैली का आयोजन किया।
Image result for cycle rally

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›