Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था का लिया जायजा, सड़कों पर दारू पीते मिले लोग
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद सड़कों पर उतर कर कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए दर्जनों चेकिंग प्वाइंटओं का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं, एसएसपी ने कोतवाली थानाक्षेत्र में स्थित घंटाघर के पास खुले में शराब पीते पाए गए असामाजिक तत्वों और शराब के सेल्समैन पर भी की प्रभावी कार्रवाई की हैं।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था का लिया जायजा, सड़कों पर दारू पीते मिले लोग
आपको बता दें कि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुले में शराब का सेवन करने वाले कार स्वामीयों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को भी सीज किया। इसके अलावा एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंटओं के कई अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की ठोस कार्रवाई करते अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया।

गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी की कार्यप्रणाली को देखकर शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों में कुछ समय के लिए खलबली सी मच गई और वह एसएसपी के साथ पुलिस बल को देखकर गली-कूचों में भागते फिरते नज़र आया।

बता दें कि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि यदि कोई भी खुले में शराब पीता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई करें और उनके वाहनों को भी सीज करने की कार्रवाई करें।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›