Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। COVID-19 कोरोना महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराने एवं लाॅकडाउन के सफल क्रियान्वयन में गाजियाबाद पुलिस ने फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में क्वॉरेंटाइन सेंटर, कोविड अस्पतालों, अंतर्जनपदीय/ अंतर्राज्यीय सीमा पर महती भूमिका अदा की हैं। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान अपने कर्तव्यों का पूर्ण मनोयोग एवं कर्मठता से निर्वहन करने वाले जनपदीय/ यातायात पुलिस के 259 कर्मचारियों को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए हैं।

एसएसपी ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
गौरतलब है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सुंदरदीप कॉलेज, सन्तोष मैडीकल कॉलेज, आर.के.जी.आई.टी कालेज, पुलिस लाइन व यातायात में ड्यूटीरत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनकी हौसला अफजाई की हैं। इतना ही नहीं, एसएसपी द्वारा अन्य कर्मियों के संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारियों को भी मौके पर जाकर और अपने अधीनस्थों को प्रशंसा पत्र पहुंचावाकर उनकी हौसला अफजाई करने को कहा गया हैं। 

एसएसपी ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बता दें कि एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा ड्यूटी ड्यूटी कर रहे समस्त कर्मचारियों का हाल जाना और उनको पूर्ण मनोयोग से लगन एवं मेहनत के साथ ड्यूटी करते रहने, ग्लब्स, मास्क व सैनिटाइजर का निरन्तर रूप से प्रयोग करते रहने को लेकर निर्देशित किया गया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›