Report by : editor
Published at : Updated at :
विज्ञापन
विज्ञापन
trollhotactress2.0 Instagram tagged posts - Gramho.com

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

विद्या बालन हाल ही में शकुंतला देवी की बायोपिक में नजर आई थीं। फिल्म में विद्या ने ग्लोबली फेमस मैथमैटिक्स जीनियस शकुंतला देवी का रोल निभाया था। शकुंतला देवी को ह्यूमन कंप्यूटर भी कहा जाता था। इस रोल से विद्या बालन ने खूब सुर्खियां बटोरीं और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला।

बॉलीवुड में चर्चा हो रही है कि विद्या बालन अब भारतीय वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। हाल ही में कर्णम मल्लेश्वरी की बायोपिक को लेकर घोषणा हुई थी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक स्क्रिप्ट और कास्टिंग प्रक्रिया में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने विद्या बालन से संपर्क किया है।

निर्माताओं ने कर्णम मल्लेश्वरी के जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा करते हुए एक पोस्टर भी जारी किया था। इस पोस्टर पर टैगलाइन थी ‘एक लड़की की यात्रा जिसने राष्ट्र को ऊपर उठाया।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›