Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का डोर टू डोर सर्वेंक्षण कार्यक्रम में कोई गलती न होने पाये: डीएम बिजनौर
  • जितेंद्र कुमार जीतू, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 महामारी नियंत्रण के लिए 05 जुलाई से 15 जुलाई,20 तक संचालित होने वाले डोर टू डोर सर्वेंक्षण कार्यक्रम को पूरी सजगता और निष्ठा के साथ संचालित कराना सुनिश्चित कराएं तथा उक्त कार्यक्रम में योगदान करने वाले कार्मिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने की सामग्री एंव उपायों के साथ क्षेत्र में भेजें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उक्त कार्य के लिए गठित टीमों को पल्स आॅक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड र्थमामीटर सहित आवश्यक के उपकरणों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा जिन घरों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो जाए, उन पर निर्धारित स्टीकर निश्चित रूप से चिपकाया जाए।

कोविड-19 महामारी नियंत्रण के लिए 05 जुलाई से 15 जुलाई,20 तक पल्स पोलियो कार्यक्रम के तर्ज़ पर संचालित होने वाले डोर टू डोर सर्वेंक्षण कार्यक्रम को पूरी सजगता और निष्ठा के साथ संचालित कराना सुनिश्चित कराएं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र की टीमों के पास पल्स आॅक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड र्थमामीटर, र्थमल स्कैनिंग आदि उपकरणों की कमी को दूर करने की तत्काल व्यवस्था करें डीपीआरओ-जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय

उन्होंने निर्देश दिए कि पल्स पोलिया कार्यक्रम की तरह डोर टू डोर चलने वाले सर्वेक्षण कार्यक्रम को पूरी सजगता और सर्तकता के साथ संचालित किया जाना है और एक भी चिन्हित घर सर्वेक्षण कार्य से बचा न रहने पाए और जिस घर का सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाए, वहां निर्धारित स्टीकर चिपकाना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में कल लगभग 80 हजार घरों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है, सर्वेक्षण दौरान बुखार, खांसी तथा श्वास रोग से पीड़ित मरीज भी पाए गए, जिनकी समुचित जांच की व्यवस्था कराई गई है। समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि ग्रामीण क्षेत्र की टीमों के पास पल्स आॅक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड र्थमामीटर, र्थमल स्कैनिंग की कमी है, जिसके उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल रूप से संबंधित उपकरणों की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें, सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न होने पाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशोक कुमार, बी0एस0रावत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डा0 आभा वर्मा एवं पुरूष अस्पताल डा0 ज्ञान सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›