Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मेरठ में बढ़ी सतर्कता, बड़े पैमाने पर होगी जांच
डीएम के आदेश पर तीन इलाके किए गए सील, जिन-जिन लोगों से मिले यह पॉजिटिव मरीज, सभी की होगी जांच।     pic: eradioIndia

मेरठ। कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पांचों मरीज को मेडिकल के आइसोलशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। विभाग हर उस व्यक्ति पर पैनी नजर रख रहा है जिनके संपर्क में यह पॉजिटिव मरीज आया है। डीएम के आदेश पर हुमायूंनगर, सोहराबगेट, शास्त्रीनगर सेक्टर 13 व सराय बहलीम के एक किलोमीटर के दायरे को 30 मार्च तक सील कर दिया गया है। अब वहां 30 मार्च तक न तो कोई आ सकेगा न ही कोई जा सकेगा। पूरे क्षेत्र की सड़कों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। पॉजिटिव मरीज के 35 से 40 रिश्तेदारो के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। 

अमरावती महाराष्ट्र से ट्रेन में सवार होकर 19 मार्च को पत्नी संग मेरठ आए खुर्जा निवासी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले थे। उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदार भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम इस व्यक्ति के रिश्तेदारों और जिन-जिन स्थानों पर वह गया था और जिनके संपर्क में आया, उन सभी का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने नए सिरे से कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›