Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
गजब कर डाला: चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान को भेजे थे अंडरवियर से बने मास्क

नई दिल्ली। कोरोना का संकट पूरे विश्व में तेजी से पांव पसार रहा है ऐसे में कोरोना का जिम्मेदार चीन अपनी ओछी हरकतों पर उतर आया है। चीन ने भारत ही नहीं अपने ‘सदाबहार’ दोस्त पाकिस्तान को घटिया मास्क भेजे थे। कोरोना वायरस संकट के बीच चीन पाक को महिलाओं के अंडरवेअर से बने मास्क की सप्लाई कर चुका है। इसको लेकर चीन की बहुत किरकिरी हुई थी। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के मंत्री जेसन वुड ने भी चीन के घटिया मेडिकल उपकरणों को लेकर उसे घेरा है। मंत्री ने कहा कि चीन से कोई भी खराब सामान आएगा तो हम उसे नष्ट कर देंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी के दौरान भी हमने चीन के कई सामानों को सीज किया और उसे वापस चीन भेजा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘जब भी जरुरत होगी हम आपकी मदद के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज देंगे। उन्हें निगरानी करने के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे आपका हाथ थामने और सहयोग के लिए हैं। ताकि हमें आगे आपकी मदद के लिए फीडबैक मिल सके।’

चीन ने कोरोना संकट में दिया धोखा

कोरोना के खिलाफ जंग में हर देश पूरी ताकत से जुटा हुआ है। कोरोना को मात देने के लिए भारत ने रैपिड टेस्ट किट चीन से मंगवाए लेकिन उस किट के गुणवत्ता पर बड़े सवाल उठे थे। स्थिति ये है कि राजस्थान ने तो रैपिड किट से जांच तक को रोक दिया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी अगले दो दिनों तक सभी राज्यों को इस किट से जांच रोकने का आदेश दिया था। जिसके बाद सभी प्रदेशों ने दो दिनों तक जांच रोक दी है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›