Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र आज की पीढ़ी के बीच भी काफी चर्चित हैं। इस बीच उन्हें उन दिनों की याद आई जब वह गैराज में रहा करते थे और एक ड्रिलिंग फर्म में काम करते थे।
उन्होंने कहा, “शुरुआती दिनों में मैं एक गैराज में रहा करता था क्योंकि मुंबई में रहने के लिए मेरे पास कोई घर नहीं था। मुंबई में गुजर-बसर करने के लिए मैं एक ड्रिलिंग फर्म में काम करता था जहां मुझे 200 रुपये मिलते थे, कुछ और पैसा कमाने के लिए मैं ओवरटाइम भी करता था।”
धर्मेद्र इस किस्से को याद कर उस वक्त भावुक हो गए जब ‘इंडियन आइडल’ के 11वें सीजन में एक प्रतिभागी ने साल 1976 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘चरस’ के गाने ‘कल की हसीन मुलाकात के लिए’ पर परफॉर्म किया। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले धर्मेद्र सत्तर व अस्सी के दशक के एक शीर्ष अभिनेता थे। उनकी यादगार फिल्मों में ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। पद्म भूषण विजेता इस अभिनेता ने ‘घायल’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया। ‘इंडियन आइडल’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन होता है।

गैराज में रहने वाले दिनों को याद कर भावुक हुये धर्मेंद्र
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›