Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और ...
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आज घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पामपाेर के समीप मीग गांव में आज सुबह संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बल के जवान जब गांव में बाहर निकलने के रास्तों का सील कर लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने बताया कि आसपास के लगे इलाकों में कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›