चार लाख नागरिक होंगे शामिल
उप मार्ग संख्या-04 जिसकी कुल लम्बाई-08 किलोमीटर है। यह सिरारी से गगरी होते हुये चेवाड़ा चौक तक जायेंगी। उप मार्ग संख्या-05 जिसकी कुल लम्बाई 07 किलोमीटर है यह सामस से मालदह होते हुये नेमदारगंज तक है। उप मार्ग संख्या-06 जिसकी कुल लम्बाई 09 किलोमीटर है जो मेंहुस गंगटी रोड से लोदीपुर, पिंजड़ी होते हुये फरीदपुर तक जायेंगी। उप मार्ग संख्या-07 जिसकी कुल लम्बाई 05 किलोमीटर है जो चेवाड़ा चौक से सिझौड़ी तक जायेंगी। उप मार्ग संख्या 08 जिसकी कुल लम्बाई 03 किलोमीटर से जो दल्लू चौक से जखराज स्थान होते हुये आरडी काॅलेज मोड़ तक जायेंगी। जिले में 147 किलोमीटर सड़कों पर मानव शृंखला बनाई जाएगी।
174 पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
मुख्य मार्ग एवं उप मार्ग पर कुल 20 जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गये हैं। जोनल दंडाधिकारी के साथ 174 पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ के द्वारा प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर एक-एक नायक की प्रतिनियुक्ति की गई है जो अपने निर्धारित 100 मीटर की दूरी में अटूट मानव शृंखला का निर्माण करेंगे। सभी जोनल दण्डाधिकारी अपने-अपने मानव शृंखला क्षेत्रों में पूर्वाभ्यास करा चुके है। 19 जनवरी 2020 को 09.00 बजें तक सभी जोनल दंडाधिकारी पर्यवेक्षीय पदाधिकारी एवं नायक को अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर पहुँचने का निर्देश दिया गया है। 10.00 बजे से मानव शृंखला के लिए पटना से आने वाली सड़कों के वायें तरफ लाइन लगाने का निर्देश दिया गया है।
147 किलोमीटर सड़क पर मानव शृंखला की तैयारी
जल जीवन हरियाली, नशा-मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में जिला में कुल 147 किलोमीटर सड़क पर मानव शृंखला निर्माण की तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा पूर्ण की गई। जिसमें मुख्य मार्ग 29 किलोमीटर जो मिशन चौक से सिरारी तक है। उप मार्ग की कुल संख्या-08 है जिसकी कुल दूरी 118 किलोमीटर है। उप मार्ग संख्या-01 जिसकी कुल लम्बाई 24 किलोमीटर है जो हटिया मोड़ से बरबीघा, कोयरीबीघा, गंगटी, पंचवदन स्थान मेंहुस, अरघौती पोखर से बुधौली तक है। उप मार्ग संख्या-02 जिसकी कुल लम्बाई 30 किलोमीटर जो आरडी काॅलेज से कमलगढ़, चेवाड़ा, बेलखुडीं, डीहा, फरपर, हुसैनाबाद, होते हुये तीनमुहानी तक है।
जीविका दीदियों ने मानव शृंखला की सफलता को लेकर चलाया अभियान
शेखपुरा| सदर प्रखंड के कोसरा गांव में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा मिटाने हेतु 19 जनवरी को बनने वाली विशाल मानव शृंखला की सफलता को लेकर में जीविका दीदी को भारी संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर जीविका कि जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा गांगुली एवं सदर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक ख्याती पाण्डे द्वारा जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों के बीच रंगोली, मेहन्दी रचाई प्रतियोगिता आयोजित किया गया। वही अरियरी के हुसैनाबाद मध्य विद्यालय के बच्चों के द्वारा जागरुकता रैली निकाली।
शेखपुरा | मानव शृंखला को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस : मानव शृंखला में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालय से शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाली गई। जिसमें एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा, डीडीसी सत्येंद्र प्रसाद, एसडीओ राकेश कुमार, डीईओ नंदकिशोर राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर, कृषि पदाधिकारी लाल बचन राम, डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ, सीओ के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए। दल्लु चौक पर जुलूस खत्म हुआ।
यातायात नियंत्रण व विधि-व्यवस्था: यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिले में 29 स्थलों पर पर्यवेक्षीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। वही अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव को जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार का जिम्मा दिया गया है। दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
मानव शृंखला के प्रति शपथ लेती जीविका कर्मी।
मशाल जुलूस में शामिल लोग ।
गीत-संगीत की प्रस्तुति देती टीम।
रंगोली बना मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास करते।