Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दिखा रहे हठधर्मिता, बुद्धि-शुद्धि के लिये व्यापारियों ने किया यज्ञ
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। पश्चिम उ0 प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने लगभग 80 दिनों से बंद चल रहे मेरठ शहर के बाजारों को खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी तथा जिला प्रशासन की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।

” पिछले 80 दिनों से मेरठ शहर के व्यापारी सरकार और जिला प्रशासन के आदेशों को मानते हुए अपने प्रतिष्ठानों को बंद किए हुए हैं परंतु जिला प्रशासन व जिलाधिकारी किस बुद्धि विवेक का इस्तेमाल कर रहे हैं पता नहीं। जिला प्रशासन का हर निर्णय व्यापारी विरोधी साबित हो रहा है। जिलाधिकारी अपनी हठधर्मिता दिखा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे उनकी बुद्धि उनके बस में नहीं है, उस पर किसी राक्षसी आत्मा का साया है। जो लगातार उन्हें व्यापारियो के हितों में फैसले लेने पर रोक रही है।” -पं0 आशू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष

व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुये पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला अधिकारी और जिला प्रशासन को व्यापारियों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा।  जिलाधिकारी की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें 501 आहुतियों के माध्यम से मां चंडी देवी से प्रार्थना की गई की जिलाधिकारी व जिला प्रशासन को सद्बुद्धि दे ताकि वह व्यापारियों के हितों में फैसले ले सकें व्यापारियों के दुख दर्द को समझ सके 80 दिन से व्यापारी आर्थिक रूप से वह मानसिक रूप से टूट चुका है।
पंडित आशु शर्मा ने कहा कि यदि आज जिला प्रशासन व्यापारियों के हितों में बजार खोलने का फैसला नहीं लेता तो कल हजारों व्यापारियों की दुकानों की चाबियां जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करा दी जाएंगी। पं0 आशु शर्मा ने कहा की चंडी माता में हमारी आस्था है वह जरूर जिलाधिकारी व जिला प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करेंगी तथा जो राक्षसी साया उन्हें व्यापारियों के हितों में फैसले लेने नहीं दे रहा उसे भी दूर करेंगी…। इस दौरान महंत महेंद्र शर्मा जी द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया।
इस यज्ञ में मुख्य रूप से पियूष वषिष्ठ, सुमेर सिंह धार,संजय शर्मा, नीरज कौशिक, आशिष पंडित, विजय राठी, सौरभ कौशिक, गोपाल सुदन,सचिन अग्रवाल, पवित्र मिश्रा, सुभाष शर्मा, शुभम कक्कड़ आदि उपस्थित थे।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›