Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी को नहीं है विभाग की जानकारी, कमिश्नर ने सीडिओ से मांगा स्पष्टीकरण
  • जितेंद्र कुमार जीतू, ई-रेडियो इंडिया

बिजनौर। आयुक्त, मुरादाबाद मण्डल वीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकरी को विभागीय योजनाओं की समुचित जानकारी न होने पर मुख्य विकास अधिकारी को उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की योजना तथा 10 बड़े गांवों में सोख पिट कार्य का निरीक्षण कर आख्या भी उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय वर्ष के पहले त्रैमासिक के लक्ष्यों में जो कमी रह गई है, उसे वर्तमान दूसरे त्रैमासिक में पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए कि मण्डलीय अधिकारियों द्वारा मनरेगा आदि कार्य की निरीक्षण आख्या तत्काल भेजें और प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना में प्राथमिकता के आधार पर जाॅब उपलब्ध करायें।

आयुक्त 3 जुलाई को शाम 4ः30 बजे विकास भवन के सभागार में चिन्हित विभागों के विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

उन्होनंे कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विभागीय एवं विकास कार्याें की प्रगति प्रभावित हुई है, क्योंकि इस महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए सभी विभागों द्वारा कार्य किया गया और कार्यालयों के बन्द होने से कार्य की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़़ा। उन्होनंे स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की स्पष्ट मन्शा है कि विकास एवं जनहित के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को धरातल पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ उतार कर उसका लाभ आम नागरिक को पहंुचाया जाए। उन्होनंे मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 महामारी नियंत्रण के लिए 05 जुलाई से 15 जुलाई,20 तक संचालित होने वाले डोर टू डोर सर्वेंक्षण कार्यक्र्रम को पूरी सजगता और निष्ठा के साथ संचालित कराना सुनिश्चित कराएं तथा उक्त कार्यक्रम में कार्यरत कार्मिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के उपकरणों एंव उपायों के साथ क्षेत्र में भेजें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोरोना चिन्हिकरण के साथ उसके उपचार के लिए भी समुचित व्यवस्था करें और सर्विलांस कार्य के साथ उसकी रिपोर्टिंग का प्रबंध भी करें।

उन्होने यह भी निर्देश दिए कि जिला अस्पताल सहित सभी शासकीय तथा प्राईवेट अस्पतालों में कोविड डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करें, डैस्क पर प्रशिक्षित स्टाफ के साथ पल्स ऑक्सीमीटर, इनफ्रारेड र्थर्मामीटर तथा आवश्यक उपकरण एवं सामग्री जरूर रखी जाएं। उन्हेांने निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुसार संचालित करायें ताकि रोगों पर समुचित नियंत्रण स्थापित हो सके। उन्होंने टूª नेट मशीन एवं वेन्टीलेटर का भी आवश्यकतानुसार प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिन पात्र लाभार्थियों के त्रुटियुक्त हैं, उन्हें गांव में जा कर ठीक कराएं इसी के साथ उन्होंने कृषि विभाग के बीज, खाद एवं पैस्टिसाइड गोदामों की जांच मुख्य विकास अधिकारी को करने के निर्देश दिए।

आयुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा नगर निकाय, वन, शिक्षा, भूमि अध्याप्ति, विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पशुधन, गन्ना, उद्योग आदि विभागों के कार्याें की बिन्दुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में कोविड वायरस से बचाव के लिए रेलवे की तरह नियमित एनाउन्समेंट व्यवस्था कराने, मुख्य पशु अधिकारी को गौ संरक्षण केन्द्रों के पशुओं का शत प्रतिशत रूप से टीकाकरण तथा उन्हंे बारिश, धूप एवं कीचड़ से बचाव की समुचित व्यवस्था करने, बेसिक शिक्षाधिकारी को मिड डे मील की धनराशि को शत प्रतिशत रूप से लाभार्थिेयों के खातों में पहुंचाने, एलडीएम को शासकीय योजनाओं के संचालन में सहयोग करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय द्वारा आयुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा और कोरोना के कारण जो कार्य प्रभावित हुए हैं, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करा लिया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डा0 नितिन मदान, डीएफओ, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार यादव, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी हिरेन्द्र के अलावा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›