Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी पड़ताल #1: क्या पाकिस्तान बन जायेगा चीन का गुलाम?

  • रिसर्च डेस्क, ई-रेडियो इंडिया
पाकिस्तान पूरी तरह से चीन का पिट्ठू बन चुका है… अब हालात ऐसे हो चले हैं कि चीन ने पाकिस्तान में ही पाक सरकार के पैरलल अपनी समितियां गठित करनी शुरू कर दीं हैं…. यानी जैसे चीन ने हांगकांग की पुंगी बजाई है ठीक उसी तरह अब पाकिस्तान की बारी है…. तो क्या पाकिस्तान हो जायेगा चीन का गुलाम? आज के देशी पड़ताल में बात होगी इसी मुद्दे पर…. लेकिन उससे पहले एक नजर आज की कुछ प्रमुख खबरों पर…. 

1 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एबीपी न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि वो मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें किसी धर्म, संप्रदाय, मजहब से कोई तकलीफ नहीं है. लेकिन मुझे अपनी उपासना को व्यक्त करने का पूरा अधिकार है. मुझे दूसरे के कार्य में जाने का कोई अधिकार नहीं है. याद रखें कि जब हम रोजा-इफ्तार में टोपी पहनकर बर्ताव करते हैं यह धर्मनिरपेक्षता नहीं है. यह जनता जानती है. मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम में न तो मुझे कोई बुलाएगा और न ही मैं जाऊंगा. जिस दिन मुझे बुला लेंगे धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी।

2 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। गिरीश चंद्र मूर्मू ने बुधवार को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया। बीएचयू छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। पीएम मोदी और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से ही अच्छे संबंध हैं। मोदी लहर में जब साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत मिली, तो मुख्यमंत्री के प्रवल दावेदारों में सिन्हा का नाम शुमार रहा। हालांकि, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। 61 साल के सिन्हा अब जम्मू-कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल का जिम्मा संभालेंगे।

3 एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के 4 अफसरों की टीम बुधवार को पटना लौट आई। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि वहां काम करना बहुत मुश्किल था। सीनियर ऑफिसर्स का पूरा सपोर्ट मिला, जिससे हम काम कर पाए। हमारी जांच में जो जानकारी सामने आई है वह सीबीआई के लिए अहम साबित होगी। मुंबई गई इस टीम में पुलिस अधिकारी कैसर, मनोरंजन भारती, निशांत और दुर्गेश शामिल थे। उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई के पास है इसलिए जांच के बारे में ज्यादा बताना संभव नहीं है। जितना हो सकता था, हमने जांच किया है। एसपी को जबरन क्वारैंटाइन किए जाने के बाद कैसे खुद को बचाया? इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग में यह सिखाया जाता है। सीनियर का आदेश मिला, जिसके बाद पटना लौटे हैं।

4 लद्दाख में LAC पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला जारी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भूल जाएं कि हम चीन के सामने खड़े हो सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो चीन का नाम तक ले पाएं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर को भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि चीन के अतिक्रमण की बात कबूलने वाले दस्तावेज को रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया. दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसमें कहा गया था कि लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं।

5 दिल्ली (Delhi) के पश्चिम विहार इलाके में एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई. बच्ची के साथ न सिर्फ रेप (Rape) किया गया बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई. बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों की भी रूह कांप गई. उसके पूरे शरीर पर किसी धारदार चीज से वार किए गए हैं. बच्ची एम्स में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है. दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है।

अब बात पाकिस्तान में चीन के बढ़ते दखल की…. पाकिस्तान पर चीन ने पहले कर्ज का तोहफा लाद दिया और अब जब पाकिस्तान उस कर्ज तले दबकर बुरी तरह से कराह रहा है तो छोटी आंख वाले शी जिनपिंग ने चौतरफा दांव आजमाना शुरू कर दिया है….

कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान एक बहुत ही बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। उस पर 100 अरब डॉलर का ऋण है। मार्च से अब तक दो करोड़ लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और एक हजार से ज्यादा उद्योग बंद हो गए हैं। ऐसे में अंदरूनी विद्रोह के बाद भी पाकिस्तान सरकार के लिए चीन से नाता तोड़ने का विकल्प ही नहीं है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में रहने वाले बलूच चीन से उसकी दोस्ती के खिलाफ हो रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान में तांबे और सोने के खनन के लिए चल रहे चीन की एक कंपनी के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की अनुमति दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार सैंडक कॉपर-गोल्ड प्रोजेक्ट पर काम एक बार फिर शुरू हो गया है। यह खदान बलूचिस्तान प्रांत के चागी जिले में स्थित सैंडक के करीब है। इसे पहले दस साल के लिए चीन की कंपनी मेटालर्जिकल कॉर्पोरेशन को दिया गया था।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर

2015 में चीन ने पाकिस्तान में 46 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की, जिसमें बलूचिस्तान की अहम भूमिका होनी थी। चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के जरिए चीन पाकिस्तान और एशिया के अन्य देशों में अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है और इस तरह से अमेरिका और भारत से मुकाबला करना चाहता है। सीपीईसी पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थिति ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ेगा। इस योजना के तहत चीन और मध्य पूर्व को सड़क, रेल और तेल पाइपलाइनों से जोड़ा जाएगा। बलूचिस्तान में अलगाववादी और राजनीतिक दल दोनों ही चीन के इस निवेश का विरोध करते रहे हैं। 

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›