उमरिया। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज विपक्षी दलों पर कड़े हमले बोलते हुए कहा कि देश में चुनाव सुरक्षा मजबूत करने, अर्थव्यवस्था को प्रगति देने और जनकल्याण के लिए होने चाहिए, ना कि किसी के अपने परिवार को सत्ता में लाने की इच्छापूर्ति के लिए। श्री शाह ने मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा के लिए चुनाव नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा प्राथमिकता है।

श्री शाह इस दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्षी दलों के सवाल उठाने पर भी जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। श्री शाह ने सवाल किया कि कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रही, तब उसने किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही, लेकिन पार्टी ने ‘पाकिस्तान को आनंद देने वाली’ भाषा का इस्तेमाल कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि ये विपक्षी दलों की वोट बैंक की राजनीति की हद है। श्री शाह ने अलगाववादियों पर भी बरसते हुए कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने अलगाववादियों को स्पष्ट कर दिया है कि भारत में रहना है तो यहीं की भाषा बोलनी होगी। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों को देश के बाहर से मिलने वाले पैसे के बारे में भी सुरक्षा एजेंसियां तार जोड़ रही हैं। भारत के कूटनीतिक प्रयासों से पाकिस्तान देश-दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। इसके पहले श्री शाह ने युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में आज एक करोड़ से भी ज्यादा कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली निकाल रहे हैं। अन्य दल जाति, धनबल, परिवारवाद और तुष्टिकरण के आधार पर चुनाव में उतरते हैं, लेकिन भाजपा के सभी अभियान जनसंपर्क आधारित होते हैं।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com