Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
शंभूगंज | अमरपुर विधानसभा के शंभू गंज मंडल के बूथ संख्या 99 और 100 सहित दर्जन भर बूथों पर भाजपा के युवा नेता सोनू कुमार शर्मा के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में सभा कर लोगों को जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में इन नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
Image result for cca support
 मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन बिल के विरुद्ध अफवाह फैला कर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। साथ ही पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। नागरिकता संशोधन बिल आफ़गानिस्तान, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में प्रताड़ित होकर भारत में आए हिन्दू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन धर्म के लोगों को नागरिकता देने का है। यह कानून नागरिकता वापस लेने का नहीं है। इस मौके पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष राहुल कुमार, महामंत्री टिक्कू कुमार, मुकेश शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि डॉ. माखन प्रसाद शर्मा, पियूष कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिला और पुरुष थे।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›