Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, अव्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश जारी

वीडियो समाचार देखने के लिये यहां क्लिक करें-

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। रविवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय विनोद कुमार सिंह द्वारा जिला-प्रशासन एवम् पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं नगर निगम के अधिकारीगणों के साथ बैठक की गई हैं। जिसमें, जिला-प्रशासन एवम् पुलिस-प्रशासन के आपसी सामंजस्य/तालमेल की तारीफ की गई। इतना ही नहीं, जिला एवं पुलिस-प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे कार्यो की नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा की गई। कोविड-19 महामारी की रोकथाम में किए गए कार्यो एवम् शासन के निर्देशों के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जिला व पुलिस-प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को भी उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। इसी दौरान डीएम अजय शंकर पांडे, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीएमओ, नगर आयुक्त, एसपी ग्रामीण, एसपी सिटी एवम् एडीएम आदि समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›