Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सक्रियता के चलते अलग-अलग स्थानों से छह अभियुक्त गिरफ़्तार
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस ने कई अलग-अलग स्थानों से छह अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस ने इनके पास से 2,670 रुपए की नगदी, 52 ताश के पत्ते, 2 तमंचे और 3 कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।

आपको बता दें कि थाना लोनी पुलिस ने रविवार रात्रि कर्बला मैदान के पास खाली पड़े प्लाट से जुआ खेलते 4 जुआरियों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया, जब वह हार-जीत की बाजी पैसा लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को इनके पास से 2,670 रुपए और 52 ताश के पत्ते भी बरामद हुए हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मजीद पुत्र कमाल, जमीर पुत्र यूनुस, इलियास पुत्र सईद और चौथे ने इमरान उर्फ नन्हे पुत्र शकील निवासी थाना लोनी गाजियाबाद बताया हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर दी हैं।
पुलिस की सक्रियता के चलते अलग-अलग स्थानों से छह अभियुक्त गिरफ़्तार
इतना ही नहीं, थाना लोनी पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूम रहे एक अभियुक्त को और गिरफ़्तार किया हैं। जिसके पास से पुलिस को 1 तमंचा और 2 कारतूस (315 बोर) के बरामद हुए हैं। यह अभियुक्त भी रविवार रात्रि चेकिंग के दौरान टीला मोड़ से गिरफ़्तार किया गया है। जिसने पुलिस को अपना नाम समीर पुत्र असलम निवासी थाना लोनी गाजियाबाद बताया हैं।

जबकि, दूसरी तरफ थाना कोतवाली पुलिस ने भी अवैध असलहा लगाकर घूम रहे एक अभियुक्त को उस समय गिरफ़्तार कर लिया, जब वह थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस को इसके पास से 1 तमंचा और 1 कारतूस बरामद हुआ हैं। पुलिस ने इसे सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को पकड़े गए इस अभियुक्त ने अपना नाम अखलाक पुत्र अल्ताफ निवासी थाना कोतवाली गाजियाबाद बताया हैं। दरअसल, पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›