Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा गैंगस्टर वांछित, चल रहा था फरार

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी एवम् एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन एवं क्षेत्राधिकारी सदर धर्मेद्र कुमार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए थाना मसूरी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक उमेश पवार व उनकी टीम के उपनिरीक्षक धर्मेद्र गौतम, सिपाही कुलदीप सिंह और सिपाही मोहित कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त शाहिद पुत्र छुट्टन निवासी थाना मसूरी गाजियाबाद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया हैं।
थाना मसूरी प्रभारी निरीक्षक उमेश पंवार के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त शाहिद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›