- रमेशदायमा || ई–रेडियो इंडिया
पुष्कर। नगरपालिका के वार्डनंबर 25 में व्याप्त गंदगी पर पार्षद पुष्पा दायमा ने नाराजगी जताई। कांग्रेस की महिला पार्षद पुष्पा दायमा ने बताया किवार्ड में गंदगियों का ढेर लगा हुआ है। अधिशासी अधिकारी कीर्ति कुमावत और सफाई निरीक्षक महेंद्र वर्मा को अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक वार्ड की सुध नहीं ली गई है।
वार्ड में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़के टूटी फूटी पड़ी है। जगह–जगह गंदगी के ढेर लगे होने के कारण वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुख की बात है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी कांग्रेस पार्षद की सुनवाई नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं की जा रही हैं। अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो आगे इसकी लिखित शिकायत करेंगे।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com