Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा मेरठ कंटेंमेंट जोन है तो बाजार कैसे खुल जायेंगे, व्यापारी नेताओं ने फिर फैलाया झूठ: चिन्मय
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। व्यापारी नेताओं की आपसी कलह और ‘Heart Distancing’ ने एक बार फिर विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। संयुक्त व्यापार संघ के दो गुटों के वर्चस्व की जंग में अब झूठ और फरेब का झंडा बुलंद होने लगा है।

प्रशासन और व्यापारी नेताओं के साथ बैठक में जहां एक ओर नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता दोनों लोग बाजार को एक से चार बजे तक खोले जाने और साफ-सफाई कराने पर सहमति बनने की बात कह रहे तो वहीं साथ ही साथ एक बात और जोड़कर कही जा रही है कि यह निर्णय बुधवार से लागू हो जायेगा।

इस मैसेज के फ्लैश होने के कुछ ही देर बाद संयुक्त व्यापार मण्डल के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने इस निर्णय पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों की प्रशासन से बातचीत हुई है और प्रतिष्ठानों को खोलकर साफ-सफाई कराने का प्रस्ताव रखा गया है लेकिन यह बात सरासर झूठ है कि यह निर्णय प्रशासन ने मान लिया है।

शर्मनाक हरकत पर उतरा संयुक्त व्यापार संघ

चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि आज सुबह संघ के कुछ पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ बैठक की और मीडिया में घोषणा कर दी कि कल (बुधवार) से मेरठ की दुकानें सफाई करने के लिए खोली जाएंगी। इस बात की जानकारी पुख्ता करने के लिए मैंने मेरठ एडीएम सिटी अजय तिवारी जी से फोन पर वार्ता की, उन्होंने बताया कि बाजार खोलने का कोई आदेश नही हुआ है, मेरठ जिलाधिकारी महोदय ने पूरे मेरठ शहर को कंटेंमेंट जोन घोषित किया हुआ है इसलिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।

ऐसे में संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी प्रचार कर रहे हैं कि कल(बुधवार) से बाजार खुल जाएंगे, यह शर्मनाक हरकत है। संयुक्त व्यापार मंडल, व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है,मेरा अपने व्यापारी भाइयों से निवेदन है किकिसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›