Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन #AIPMA के मीडिया सलाहकार बने शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

नई दिल्ली। पिछले 75 वर्षों से देश के प्लास्टिक उद्यमियों की सर्वमान्य संस्था द आल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AIPMA) ने शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मुंबई से AIPMA के अध्यक्ष जगत किलावाला द्वारा की गई।

ज्ञातव्य हो कि द्विवेदी प्लास्टिक इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित पत्रिका PLASTICS TODAY तथा ‘संयुक्त व्यापार’ के प्रधान संपादक होने के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक समाचार पत्र तथा मासिक पत्रिका नई पीढ़ी का भी संपादन कर रहे हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर पर लेखकों-पत्रकारों के प्रथम साझा मंच राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक महासचिव हैं। शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने अपने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1997 में प्रयाग राज के प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमृत प्रभात से की थी।

जो गोदी मीडिया नहीं हैं वो कौन हैं? || पूंजीपति संस्थानों में गिरवी पत्रकार तुम्हारी आवाज नहीं उठा सकते

शिवेन्द्र द्विवेदी की पत्रकारिता के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे उन पर ‘लेखन-पत्रकारिता के सुदृढ़ सेतु शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी’ नामक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है। जिसका लोकार्पण 23 अप्रैल 2018 को यूपी प्रेस क्लब में उ.प्र. के विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा किया गया था।
प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन #AIPMA के मीडिया सलाहकार बने शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›