Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा पटेल बने प्रयागराज में अपना दल छात्र मंच के जिलाध्यक्ष, परिचितों ने दी बधाई
  • संवाददाता || ई-रेडियो इंडिया
प्रयागराज। हंडिया तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा रेहथु निवासी कृष्णा कांत (बाबा पटेल) को 25 जुलाई को जनपद स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुप्रिया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक सोरांव डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज एवं प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच सावंत सिंह पटेल जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल द्वारा कृष्णा कांत (बाबा पटेल) को जिलाध्यक्ष छात्र मंच गंगापार प्रयागराज मनोनीत किया गया।

कृष्णा कांत (बाबा पटेल) जी को जिला अध्यक्ष छात्र मनोनीत होने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ और विशेष तौर पर युवा वर्ग, छात्र वर्ग बहुत ही खुशी व्यक्त किये और उन्हे इस बात की ढेर सारी शुभकामनाएँ भी दिये।

इस दौरान जिलाध्यक्ष छात्र मंच कृष्णा कांत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं बड़ी ईमानदारी के साथ पालन करते हुए युवा वर्ग छात्र वर्ग के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय में हमेशा उनके साथ सत्य निष्ठा के साथ खड़ा रहूंगा और उन्हें पूर्ण रूप से न्याय दिलाने में कोशिश करूँगा जब तक उनके साथ न्याय न हो जायेगा हम उनके साथ खड़े रहेंगे|आये दिनों मे छात्र के साथ दाखिल, छात्रवृत्ति एवं सरकारी नियुक्ति मे संबंधित जो कुछ मामले सामने आते रहे उनके इस अन्याय के विरुद्ध लडाई लडूंगा और न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूँगा।

इस वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग जहा पार्टी पदाधिकारियों मे राष्ट्रीय महासचिव जवाहर लाल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच बाबूलाल पटेल, प्रयागराज प्रभारी मेघनाथ पटेल,किशन सरोज प्रदेश सचिव अनु० मंच, प्रीतम पटेल प्रदेश महासचिव विधि मंच, जिला अध्यक्ष IT सेल राजेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच दुर्गा प्रसाद पटेल,विनोद पटेल, हबीब उल्ला, तेज प्रताप, महेश भारतीय, सुरेश सिंह, अनीश सिंह, शमशाद आलम, हरिओम पटेल, सुनील पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›