Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नागरिकता कानून और मोदी सरकार के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद करने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक बार फिर शाहीन बाग को लेकर बड़ी बात बोल दी है. बीते दिन शाहीन बाग के धरने में गुंजा कपूर नाम की यू-ट्यूबर बैठ गयी थी और गुंजा अपने बुर्के में कैमरा लगाकार वहां गयी थीं।

इस दौरान उन्होंने वहां बैठे प्रदर्शनकारियों से कई तरीके के सवाल भी पूछे, लेकिन जब महिलाओं को कैमरे की भनक लगी, तो वहां काफी हंगामा हुआ. उसके बाद दिल्ली पुलिस गुंजा को सुरक्षित वहां से लेकर चली गयी. उसी विवाद के बाद गुंजा ने एक ट्ववीट कर बताया कि मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया. दिल्ली पुलिस को मेरा स्पेशल शुक्रिया जिसने मुझे वहां से सुरक्षित निकाला।

उनके इस ट्वीट के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया और लिखा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए गुंजा, तुम आज सुरक्षित इसलिए हो क्योंकि जिन महिलाओं को तुम बदनाम करने निकली थी उन्होंने ही तुम्हें बचाया है. उन महिलाओं की सहन शक्ति के चलते तुम सुरक्षित हो इसी के साथ स्वरा भास्कर ने इसके पहले भी कई तरह के ट्वीट्स किये हैं जो बेहतरीन रहे हैं।

बीते दिनों जब सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री देने की बात कही गयी थी, तब भी स्वरा भास्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया था जो आपनेImage result for स्वरा भास्कर angre उनके ट्वीट्स में देखा ही होगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›