Report by : editor
Published at : Updated at :
भक्तों के लिए 4 महीने बाद खुला माता वैष्णो देवी मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package know the special features of this  package
जम्मू। माता वैष्णो देवी मंदिर को चार महीने बाद आज श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारी ने कहा, आज से हर दिन सिर्फ दो हजार तीर्थयात्रियों को तीर्थ यात्रा पर जाने की अनुमति होगी।
उन्होंने आगे कहा, इनमें से जम्मू एवं कश्मीर के बाहर से 100 और 1900 स्थानीय भक्तों को अनुमति दी जाएगी। सभी बाहरी लोगों को कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा, तभी उन्हें तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।
अधिकारी ने कहा, माता के मंदिर के रास्ते पर कई स्थानों पर थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं। किसी भी हेल्पर या टट्टू को भक्तों के साथ जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें कटरा बेस कैंप से पूरे रास्ते चलकर जाना होगा। कोविड-19 महामारी के कारण जम्मू एवं कश्मीर के धार्मिक स्थल को बंद कर दिया गया था।
इसे देखते हुए माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा को चार महीने पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह मंदिर जम्मू डिविजन के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित सबसे अधिक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। महामारी से पहले हर साल 2.40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›