Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
भदरसा में गंदगी देख भड़के एसडीएम सोहावल, ईओ को दी व्यवस्था सुधारने की चेतावनी
  • संचारी रोग नियंत्रण के लिए जीवपुर गांव में किया छिड़काव अभियान का शुभारंभ
  • क्षेत्र में प्रदूषण का जनक बने रैथुआ- कल्याण भदरसा गांव के मध्य घनी बस्तियों के बीच में स्थित पोल्ट्री फार्म का लिया जायजा, परखी खामियां
  • छतिरवा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण। कार्यकत्री को पोषाहार वितरण के लिए दिए निर्देश

श्रीकान्त मिश्र || ई-रेडियो इंडिया

अयोध्या। नगर पंचायत भदरसा पहुंचे एसडीएम सोहावल विजय मिश्र रविवार दोपहर सड़कों और गलियों में गंदगी देख भड़क गए। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय परिसर में बेतरतीब पड़े ईंटों का ढेर और अतिक्रमण की गवाह बनी भारी भरकम गुमटी पर अधिशासी अधिकारी की क्लास ली। कहा कि दो दिन के अंदर नगर के किसी भी वार्ड में गंदगी और अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। अलबत्ता प्राथमिक विद्यालय परिसर में अतिक्रमण भी दिखा, जिसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की गई। कासिम खां वल्द घुसनू की दुकान का मलबा हटाया गया।
भदरसा में गंदगी देख भड़के एसडीएम सोहावल, ईओ को दी व्यवस्था सुधारने की चेतावनी
उपजिलाधिकारी सोहावल विजय मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उनके साथ भदरसा नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह, पूराकलंदर थाना प्रभारी दिनेश पांडे, भदरसा चौकी प्रभारी अमित मिश्रा समेत कई स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

दवाओं का कराया गया छिड़काव

इसी बीच जीवपुर में संचारी रोग से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव अभियान शुरू कराया। तत्पश्चात विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भरतकुंड के अति निकट क्षेत्र में प्रदूषण का जनक बने रैथुआ- कल्याण भदरसा गांव के मध्य घनी बस्ती के बीच स्थित पोल्ट्री फार्म का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति और खामियों को परखा। एसडीएम को यहां मधुपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेंद्र मिश्र अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
भदरसा में गंदगी देख भड़के एसडीएम सोहावल, ईओ को दी व्यवस्था सुधारने की चेतावनी
इसके बाद एसडीएम ने मिर्ज़ापुर निमौली गांव में धर्मेंद्र कुमार द्वारा किये जा रहे सूकर पालन का भी जायजा लिया। छतिरवा गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। यहां मसौधा की प्रभारी सीडीपीओ सुनीता सोनी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री गिरिजा यादव ने कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी दी। छतिरवा के मजरे मिझौली में संत प्रसाद के कुपोषित डेढ़ साल के बेटे अनमोल का भी घर जाकर हालचाल जाना। इस दौरान प्रधान अजय पांडेय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। 

इसके बाद उन्होंने कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए, लाकडाऊन जैसे अन्य नियमों का पालन कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि कि वह गांवों में जाकर महिलाओं के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने के लिए महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को जागरूक करें।

एसडीएम सोहावल ने किया अचानक दौरा तो खुली पोल

बता दें कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए विजय कुमार मिश्र एसडीएम सोहावल ने रविवार दोपहर नगर पंचायत भदरसा में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। नगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गंदगी को देख भड़क गए। ईओ लक्ष्मी चौरसिया को बुलाकर अतिक्रमण और गंदगी पर नाराजगी जताई। निर्देशित कि नगर की सड़कों और गलियों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाय। तत्पश्चात सभासद राकेश मिश्र के वार्ड जीवपुर में पहुंचकर संचारी रोग बचाव के लिए छिड़काव अभियान का शुभारभ किया।

इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेहाना बेगम से भी विकास कार्यों के साथ-साथ संचारी रोग नियंत्रण और कोरोना को रोकने हेतु सेनेटाइजर की प्रगति के बारे में पूछा।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मो राशिद, सभासद रामजनम निषाद, सभासद सुरेंद्र कुमार मौर्य, अश्वनी कुमार तिवारी, भगौती प्रसाद गुप्ता, जय प्रकाश साहू, द्रोणाचार्य गुप्त, राजू मोदनवाल मौजूद रहे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›