Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
Van Vihar
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण थमी गतिविधियां एक बार फिर गतिशील होने लगी हैं, राष्ट्रीय उद्यानों में पर्यटन गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं क्योंकि राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियों की 22 जून से शुरुआत हो रही है। वन विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार,वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियां 22 जून से प्रारंभ हो रही हैं।

कोविड-19 के प्रसार से उत्पन्न परिस्थितियों के ²ष्टिगत वन विहार में भ्रमण का समय प्रात: साढ़े छह बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकाल तीन बजे से साढ़े बजे तक रहेगा।

दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बताया गया है कि सभी पर्यटकों को वन विहार में प्रवेश के पूर्व कोरोना वायरस से बचाव के लिये निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। पर्यटकों की प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी पर्यटकों को मास्क लगाना तथा शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›