मेरठ। यू0एस0ए0 ड्रीम इन्टरटेनमेंट कम्पनी द्वारा एमके फार्म हाऊस में मिस व मिस्टर 2020 का आयोजन बहुत धूम धाम से किया गया। जिसमे मेरठ व आस-पास के शहरो से लगभग 90 से अधिक युवा-युवतियों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने रैम्प वाक की व अपनी प्रतिभा को डान्स, मिम्रिकी व गीतों के द्वारा दर्शाया। इस कार्यक्रम के द्वारा बेटी बचाओं के लिये सन्देश दिया गया कि हम अपने आस-पास जो भी बहन-बेटी होगी उसकी रक्षा करेंगे व वहां उपस्थित सभी लोगों ने शपथ भी ली की हम बेटियों की रक्षा करेंगे।
कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल मे डॅा0 पिन्टू मिश्रा प्राचार्य सुभारती फाइन आर्टस व फैशन डिजाइन कालिज सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ, निधि जैन, फैशन डिजाइनर, डायरेक्टर- स्वस्ति क्रियेशन, माही चैधरी हरयाणवी माडल एक्टर तथा डॅा0 शिवम जी रहे।
कार्यक्रम के आयोजन उमर खान ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पहले कई जगह ऑडिशन रखे गये उसके बाद चुने ये Finalist को मिस्टर व मिस 2020 के फाइनल में मौका दिया गया। उमर खान ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ दे कर किया। कड़ी स्पर्धा के बाद मिस्टर मेरठ प्रिन्स व फर्स्ट रनरअप मिस्टर आदित्य चैरसिया व मिस मेरठ फर्स्ट रनरअप मिस काजल रही सभी विजेताओं को पुरूस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे आशु शर्मा, वेश कुरेशी और उमा का विशेष योगदान रहा।
मिस्टर व मिस मेरठ में युवाओं के जौहर पर बजी तालियां, गूंज उठा हॉल
Report by : eradioIndia.com
Published at :
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com


