Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के टॉप डॉक्टर्स एक मार्च को पल्लवपुरम में देंगे नि:शुल्क परामर्श
समाजसेवा में तन-मन-धन से समर्पित ठाकुर सचिन तोमर।    PIC: eradioindia.com
  • संवाददाता, ई-रेडियो

मेरठ। जहां पूरे देश में स्वास्थ्य समस्या की प्रधानता है तो वहीं कुछ ऐसी भी संस्थायें हैं जो पूरी तरह से समाज को लाभ देने के लिये तत्पर हैं। मेरठ की संस्थाओं में गरीब बच्चियों को लेकर जागरूक रहने वाली संस्था निर्धन कन्या सेवा समिति ने एक मार्च को नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया है।

यह आयोजन मेरठ के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ किया जायेगा। Eradio India को जानकारी देते हुये सचिन तोमर ने बताया कि इसमें बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं के सेहत की जांच की जायेगी। समिति के अध्यक्ष सचिन तोमर ने जानकारी देते हुये बताया कि स्वास्थ्य शिविर सप्तऋषि पार्क फेज वन पल्लवपुरम में आयोजित होगा जिसमें कम से कम दो से मरीजों की जांच की जायेगी और उन्हें नि:शुल्क दवाईयों का भी वितरण किया जायेग।

Nirdhan Kanya Sewa Samiti के शास्त्रीनगर कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में Eradio India को जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष सचिन तोमर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिविर में डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. राजेश जग्गी, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. ध्रुव चिकारा, डॉ. अंशुल विश्नोई, डॉ. राजीव मित्तल नि:शुल्क ओपीडी करेंगे।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›