Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगजीन के फोटोशूट में जैकलीन का कामुक बदन देख उड़ जायेंगे आपके होश

नई दिल्ली। एक प्रमुख मैगजीन के लिए जैकलिन फर्नांडीज ने फोटोशूट किया है। उनकी इन नई अनदेखी तस्वीरों ने हमें प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित कर दिया है। पहली तस्वीर में जैकलीन गिटार बजाते हुए और एक छोटी बकरी के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें जैकलीन ने एक ब्राल्टर और स्कर्ट के साथ एक खूबसूरत डार्क ब्लू ब्लेजर पहना हुआ है।

Pin on jacqueline fernandez hd wallspapers
मैगजीन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, लॉकडाउन बढ़ने की खबरों के बीच, हमने जैकलीन फर्नांडीज को ऐसी तस्वीरें बनाने के लिए कहा, जो हमें इस व़क्त खुशी दें, जिसमें सुंदर कल्पना, प्रकृति और बेहतर भविष्य की उम्मीद छिपी हो। अभिनेत्री वर्तमान में पनवेल के फार्महाउस पर कवॉरंटीन में हैं और इन दिनों अपनी नई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ का प्रचार कर रही हैं। उन्होंने इस काल्पनिक डिजिटल कवर स्टोरी के लिए खुद अपनी हैयर स्टाइलिंग और मेकअप किया है। ‘बाजार’ के लिए विशेष रूप से बनाई गई अधिक तस्वीरों को देखने के लिए हमसे जुड़े रहिए।
मैगजीन के फोटोशूट में जैकलीन का कामुक बदन देख उड़ जायेंगे आपके होश
दूसरी तस्वीर में वे फिर से उजाले की तलाश में है। जैकलीन एक सफेद सिंगल शोल्डर टॉप, बेज स्कर्ट और सॉफ्ट मेकअप में बेहद शानदार लग रही है। पत्रिका ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “कवर स्टार जैकलीन फर्नांडीज खिलखिलाते हुई और आउटडोर जाने का सपना देखते हुए।”
आखिरी लुक में जैकलीन लहराते बालों के साथ उसी ब्लेजर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जैकलीन उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो न सिर्फ मैगजीन कवर पर बल्कि ऑन-स्क्रीन भी प्रशंसकों का दिल जीतते आई है। उनकी हालिया रिलीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ ने सभी का दिल जीत लिया है।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›