Report by : eradioIndia.com
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

  • रमेश दायमा || ई-रेडियो इंडिया

नागौर, डीडवाना। रक्त की कमी से भारत में हर साल 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है जबकि इस कमी को मात्र एक फीसदी आबादी रक्तदान कर पूरा कर सकती है लेकिन हैरानी की बात है कि विश्व में सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत रक्तदान में काफी पीछे है लेकिन बात अगर राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना की हो तो यहां सब कुछ अलग है। यहां रक्तदाताओं ने अपना अलग इतिहास रचा है। यू तो रक्त की कमी को खत्म करने के लिए दुनिया भर में 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है लेकिन डीडवाना शहर में समय समय पर रक्तदान शिविर आयोजित होते रहे है।

विश्व में कोरोना महामारी के चलते जब रक्त की कमी होने लगी तो गजेन्द्र सिंह गुर्जर(गज्जू) की स्मृति में सर्व समाज द्वारा रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फ्रेंड्स क्लब डीडवाना के तत्वाधान में शहर के मिर्धा पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। युवाओ में रक्तदान के प्रति भारी उत्साह देखा गया। इस तरह 4 बजे तक रक्तदान किया जाता रहा। रक्तदान शिविर में डीडवाना विधायक चेतन डूडी, भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा, डीडवाना थानाप्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। देश इस समय महामारी से जूझ रहा है ऐसे में जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके इसके लिए ही शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रहित किया गया क्योकि ब्लड बैंक में कमी के कारण रक्त की काफी जरूरत है। 

शहर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बांगड़ ब्लड बैंक डीडवाना, प्रतिष्ठा ब्लड बैंक जयपुर, मुंशीराम मित्तल ब्लड बैंक सीकर की टीमो के द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य किया गया। शिविर में 654 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। सर्व समाज की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर में हर किसी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समापन के दौरान आयोजकों ने सभी ब्लडबैंक प्रभारियों, सहयोगियों कार्यकर्ताओं, चेयरमेन प्रतिनिधि, पार्षदों और आगंतुकों का आभार जताया।
रक्तदान शिविर में 654 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›