E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

लाॅकडाउन के अंतर्गत कार सवार 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद

20200410 192432
अभियुक्तगण दोस्तों के साथ पीने के लिए ले जा रहे थे चोरी-छिपे शराब
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू के अंतर्गत जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश अनुसार शातिर अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना मुरादनगर पुलिस को चेकिंग/गस्त के दौरान उस समय सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि ग्राम दुहाई के खाटू श्याम कॉलोनी के पास से एक वैगन-आर कार सवार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से अंग्रेजी शराब के 48 पव्वे सहित एक वैगन-आर कार बरामद हुई हैं। तो वहीं पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम अवनीश पुत्र कृष्ण दत्त, दूसरे ने सुनील पुत्र विशोक और तीसरे ने युधिस्टर पुत्र हीरा त्यागी निवासी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद बताया है।

दरअसल, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पीने के लिए अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे। क्योंकि, लाॅकडाउन में सभी शराब के ठेके बंद है, और उन्हें कहीं भी शराब नहीं मिल रही थी। वहीं, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के व्यक्ति हैं, जोकि शराब के आदी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण अपने दोस्तों के साथ पीने के लिए अवैध शराब ले जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने चेकिंग/गस्त के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया है।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।