E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

विशेष

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ़्तार

ghaziabaaaaad
  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शातिर वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कविनगर पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजनगर सेक्टर- तीन पीडीएस फाटक के पास से वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ़्तार किया। पुलिस को इनके पास से तीन अवैध चाकू और चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम सूरज पुत्र सुरेश, शिवम पुत्र राजा और तीसरे ने अमित उर्फ चीनू पुत्र राजकुमार निवासी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद बताया हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त गण के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें जनपद के विभिन्न थानों समेत भी दिल्ली में दर्ज हैं।

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह पहले तो सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों को चिन्हित किया करते हैं और फिर उन्हें बाद में चोरी कर लिया करते हैं। इतने ही नहीं, अभियुक्त गण इतने चतुर और चालाक है कि वह चोरी किए गए वाहनों से ही अन्य वाहनों को जनपद गाज़ियाबाद और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चोरी कर लिया करते हैं।

थाना कविनगर प्रभारी निरीक्षक मौहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर है, जोकि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में सक्षम हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि अभियुक्त गण की गिरफ़्तारी से निश्चित रूप से वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आएंगी। पुलिस ने इनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।