Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। लॉकडाउन ने निसंदेह रूप से दुनिया को क्षति पहुंचाई है और विकास से उलट तबाही के गर्त में डाल दिया है। दुनिया के नक्शें में सेहत को लेकर इस वक्त बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। नौकरी चली गई, व्यवसाय ठप हो गया और कोरोना ने मानवीय संवेदना को शून्यता के निम्न छोर पर गड़ी हुई खूंटी में टांग दिया।

हम बात कर रहे हैं लॉकडाउन के दौरान बढ़ने वाले ऑनलाइन कारोबार की। इसी तरीके से लोगों को सेहत का पाठ पढ़ाने वाले डॉ जिनेंद्र जैन बताते हैं कि उनको तकनीकि का अभाव था लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें सब सिखा दिया। अब वो लोगों को प्राकृतिक तरीके से इम्यूनिटी बढ़ाने का पाठ पढ़ा रहे हैं।

डॉ जिनेंद्र जैसे हजारों लोग ऑनलाइन अपनी विद्या को लोगों में वितरित कर रहे हैं। सरकार हजारों करोड़ रूपये सिर्फ दवाओं और भोजन पर खर्च कर रही है जिसकी बंदरबांट अफसरों और नेताओं में होता है। लेकिन कुछ रूपयों में ही प्राकृतिक रूप से इम्यनिटी को बूस्ट करने की दिशा में नहीं सोच रही है। शायद ऐसा इसलिये क्योंकि इस तरीके में जेब भरने की कड़ी टूट जायेगी। 

डॉ जैन के पार्टिसिपेंट बताते हैं कि उन्हें यह कोर्स करके नींद की गुणवत्ता में सुधार, मानसिक चिड़चिड़ेपन से मुक्ति और कम गुस्से का स्वाद मिला है।…. ई रेडियो इंडिया ने ऑनलाइन इंटरव्यू किया और यह समझने का प्रयास किया कि आखिर डॉ जैन की यह विद्या क्यों इतनी पॉपुलर हो रही है….

मुझे उम्मीद है कि आपलोगों कारे अब समझ में आ गया होगा कि प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में हमें कितनी आसानी से कई गुना ज्यादा लाभ मिलता है…. हमें अपना फीडबैक अवश्य दें… आपका इंतजार रहेगा…

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›